Hindi News / bihar / patna-news / महागठबंधन में सीट बंटवारे की हलचल तेज, तेजस्वी ने कांग्रेस–VIP संग की अहम...

महागठबंधन में सीट बंटवारे की हलचल तेज, तेजस्वी ने कांग्रेस–VIP संग की अहम बैठक, इतनी सीटे मिलने की चर्चा

बिहार में महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। तेजस्वी यादव ने आज कांग्रेस और VIP नेताओं से अलग–अलग मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को 56–58 सीटें मिल सकती हैं, जबकि VIP को 18–20 सीटें देने पर चर्चा है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 05, 2025, 11:27:23 PM

Bihar

- फ़ोटो SOCIAL MEDIA

Patna..महागठबंधन में सीट बंटवारे से जुड़ी खबर पटना से आ रही है। सीट शेयरिंग पर सभी घटक दलों की कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव आज अलग–अलग सहयोगी दलों के नेताओं से बातचीत की। 


तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ भी अलग से मीटिंग की। कृष्णा अल्लावरू और राजेश राम के साथ बातचीत में सीटों के चयन पर फंसी पेंच को सुलझाने की कोशिश की गई। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की सीटों की संख्या 56 से 58 हो सकती है।


तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी के साथ भी अलग से की मीटिंग। सूत्रों के मुताबिक.. VIP को 18 से 20 सीट देने पर चर्चा है। मुकेश सहनी अपने नाम को डिप्टी सीएम के तौर पर घोषित करने की शर्त रखी है। तेजस्वी यादव ने गेंद कांग्रेस के पाले में डाल दी है। पहले कांग्रेस का सीएम फेस पर सहमति बनाकर साझा ऐलान के लिए तैयार होना जरूरी है।


कल तेजस्वी यादव अलग–अलग वाम दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।


पिछले विधानसभा चुनाव में माले को दिए गए 19 सीटों को बढ़ाकर 22 के आसपास करने की रणनीति है। CPI और CPM की सीटें भी पिछले चुनाव से एक–दो बढ़ाई जा सकती हैं।

महागठबंधन में कल देर शाम तक आपसी सहमति बनी तो 7 अक्टूबर को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग का ऐलान हो सकता है।