Hindi News / bihar / patna-news / Mahakumbh : दिल्ली भगदड़ के बाद नीतीश सरकार की बड़ी अपील, कहा -...

Mahakumbh : दिल्ली भगदड़ के बाद नीतीश सरकार की बड़ी अपील, कहा - कुछ दिनों तक नहीं जाएं महाकुंभ

Mahakumbh : बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि अभी राज्य के प्रमुख स्टेशनों पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की अत्यधिक भीड़ हो रही है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 17, 2025, 7:22:13 AM

Mahakumbh

Mahakumbh - फ़ोटो SOCIAL MEDIA

Mahakumbh : बिहार में इन दिनों हर कोई एक बार महाकुंभ जाने का प्लान तैयार कर रहा है। हर घर से लोग ट्रेन या अन्य किसी साधन से महाकुंभ पहुंच रहे हैं। ऐसे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद बिहार सरकार ने आम लोगों से अपील की है, कि वो फिलहाल कुछ दिनों तक महाकुंभ यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं। 


बिहार सरकार ने लोगों से यह अपील किया है कि आने वाले दिनों में जब कुछ भीड़ कम हो तभी वो यात्रा का कार्यक्रम बनाएं। बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि अभी राज्य के प्रमुख स्टेशनों पर कुम्भ जाने वाले यात्रियों की अत्यधिक भीड़ हो रही है। पटना सहित अन्य शहरों से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में लोग थोड़े दिन के लिए रूक जाए जब हालत काबू में हो जाए तभी यात्रा करें। 


मालूम हो कि, वर्तमान समय में राज्य के सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की अधिक भीड़ हो रही है। इससे अफरा-तफरी की स्थिति भी कायम हो जा रही है। इसलिए आम लोगों से अपील है कि वो कुछ दिनों तक कुंभ यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं। आपको बता दें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। वहीं वीकेंड (शनिवार और रविवार) को पटना जंक्शन पर महाकुंभ जाने के लिए जन सैलाब उमड़ रहा है। स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं हैं।


इधर, मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार की ओर से आम लोगों के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। लेकिन अधिक भीड़ में बच्चे, बूढ़े और महिलाओं को अधिक परेशानी होती है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि लोग अपनी और अपने परिवार की पूरी सुरक्षा करें।