Hindi News / bihar / patna-news / रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच...

रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

यह तस्वीर वहां लगे कैमरे में कैप्चर हो गयी है। जिसे देखकर लोग निशांत की शालीनता और सादगी की चर्चा करने लगे हैं। कहने लगे हैं कि निशांत बहुत अलग किस्म का व्यक्ति हैं, उनकी सादगी देखते ही बनती है। उनको देखकर नहीं लगता कि वो मुख्यमंत्री के बेटे हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 27, 2026, 6:35:47 PM

बिहार न्यूज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA:रामनवमी के मौके पर डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर पटना के कई इलाकों से निकाले जाने वाली झांकियों का पहुंचना शुरू हो गया है। इन झांकियों के आयोजक को सम्मानित किया जा रहा है। इस दौरान डाकबंगला चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम के बेटे निशांत कुमार, विजय चौधरी, संजय झा, संजय सरावगी सहित एनडीए के कई नेता मंच पर मौजूद रहे। इन सभी का शोभा यात्रा के संयोजक नितिन नबीन में स्वागत और अभिनंदन किया। 


इस कार्यक्रम के दौरान एक खुबसुरत तस्वीर निकलकर सामने आई है। दरअसल जब जेडीयू नेता और मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार मंच पर पहुंचे तब शोभा यात्रा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बादशाह अगरबत्ती के मालिक सरदार जगजीवन सिंह से उनकी मुलाकात हुई। जगजीवन सिंह ने उनका स्वागत किया और कुर्सी पर बैठने को कहा। लेकिन यहां निशांत की सादगी एक बार फिर देखने को मिली। निशांत कुमार ने सरदार जगजीवन सिंह को पहले कुर्सी पर बैठने का इशारा किया। उनके हाथ को पकड़ उन्हें बैठने को कहने लगे। 


जिसके बाद वो उनकी बातें मानते हुए कुर्सी पर बैठे और निशांत को भी बिठाया। यह तस्वीर वहां लगे कैमरे में कैप्चर हो गयी है। जिसे देखकर लोग निशांत की शालीनता और सादगी की चर्चा करने लगे हैं। कहने लगे हैं कि निशांत बहुत अलग किस्म का व्यक्ति हैं, उनकी सादगी देखते ही बनती है। उनको देखकर नहीं लगता कि वो बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे हैं। लोगों का कहना है कि निशांत कुमार की सादगी और शांत स्वभाव ही उनकी सबसे बड़ी पहचान और ताकत है। वे बिहार के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। 


डाकबंगला के मंच पर निशांत संजय झा और सम्राट चौधरी के बीच बैठे दिख रहे हैं। वही नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के बगल में नितिन नबीन के साथ नजर आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद वहां पहुंचे झांकियों को आरती दिखाई और शोभा यात्रा के आयोजकों को सम्मानित किया। 


रामनवमी के मौके पर आज पटना के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इन झांकियों का पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक पर पहुंचना शुरू हो गया है। डाकबंगला पर बने मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई नेता पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया। 


इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झांकियों को सम्मानित किया। डाकबंगला पर आज 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। इस बार झांकियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल होकर डाकबंगला पहुंचने वाली झांकियों का स्वागत कर रहे हैं। 


रामनवमी के मौके पटना के 52 पूजा समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। डाकबंगला चौराहे पर रामनवमी के मौके पर पटना से निकाली गई 52 झांकियां धीरे-धीरे श्रीराम चौक पहुंच रहा है, एक-एक कर इन्हें नितिन नबीन सम्मानित कर रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। करीब 1500 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है।