Hindi News / bihar / patna-news / Patna News: पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का भारी हंगामा, इंडिगो के खिलाफ...

Patna News: पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का भारी हंगामा, इंडिगो के खिलाफ फूटा गुस्सा; जानिए क्या है वजह?

Patna News: राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को अचानक वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट में पटना के करीब 140 यात्री सवार थे।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 28, 2025, 1:10:57 PM

Patna News

पटना न्यूज - फ़ोटो GOOGLE

Patna News: राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को अचानक वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट में पटना के करीब 140 यात्री सवार थे। फ्लाइट संख्या 6E-2769 के वाराणसी पहुंचने के बाद यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर की और जोरदार हंगामा किया।


जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का कार्यक्रम पटना में होने के कारण एयरपोर्ट पर अन्य विमानों के लिए जगह नहीं मिल सकी। सुरक्षा और प्रोटोकॉल को देखते हुए एयरपोर्ट पर सख्त इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते यह फ्लाइट पटना की बजाय वाराणसी उतारी गई।


यह भी बताया गया कि उपराष्ट्रपति बनने के बाद सी.पी. राधाकृष्णन पहली बार बिहार पहुंचे हैं। पटना के कार्यक्रम के बाद वे मुजफ्फरपुर भी जाएंगे, जहां कटरा स्थित चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यहां उनके लिए हैलीपैड स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


वहीं, यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि बिना पूर्व सूचना दिए फ्लाइट डायवर्ट करना यात्रियों के साथ धोखा है। कई यात्रियों ने कहा कि वे जरूरी काम से पटना लौट रहे थे, लेकिन वाराणसी में उतार दिए जाने के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग यह भी कहते नजर आए कि एयरलाइन को वैकल्पिक व्यवस्था या स्पष्ट जानकारी पहले देनी चाहिए थी ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।