Hindi News / bihar / patna-news / बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी...

बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

Bihar Jharkhand connectivity: पटना-गया-धनबाद रूट पर जल्द फास्ट MEMU ट्रेन शुरू होगी, जिससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं वाला सफर मिलेगा।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 01, 2026, 1:24:35 PM

Bihar Jharkhand connectivity

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Jharkhand connectivity: बिहार और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में रेलवे बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पटना-गया-धनबाद रूट पर फास्ट मेमू (MEMU) ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी।


रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन मॉडर्न मिनी कोच वाली होगी, जिसमें अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 12 कोच वाली इस मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) ट्रेन में बेहतर उपकरण, स्मार्ट लाइटिंग और हवादार कोच जैसी सुविधाएं होंगी।


इस ट्रेन का उद्देश्य पटना और धनबाद के बीच यात्रा को तेज, सुगम और सुविधाजनक बनाना है। खासतौर पर छात्रों, पेशेवरों और छोटे व्यवसायियों जैसे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) भारतीय रेलवे की एक आधुनिक इलेक्ट्रिक ट्रेन है, जो 60 से 200 किलोमीटर की कम और मध्यम दूरी के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इसमें अलग इंजन नहीं होता, बल्कि कोच के नीचे लगे मोटर के कारण यह तेज गति (110 किमी/घंटा तक) पकड़ती है और कम समय में रुक-रुककर चलने में सक्षम होती है।


बिहार में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे लगातार नई पहल कर रहा है। राज्य में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नई रेल लाइनों के साथ-साथ आधुनिक ट्रेनों के संचालन की योजना है। पटना-गया-धनबाद रूट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं, ऐसे में फास्ट MEMU ट्रेन की शुरुआत से उन्हें काफी राहत मिलने की उम्मीद है।