1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Apr 01, 2026, 3:03:13 PM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Bihar News: सासाराम से बड़ी खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद में पिछले महीने 24 मार्च को हसन रजा खान की जमीन खरीद-बिक्री के विवाद के दौरान दिनदहाड़े मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद मृतक हसन रजा खान की पत्नी रेशमा खातून अपने दो छोटे बच्चों के साथ सदमे में पड़ गई।
कल रेशमा खातून ने अपने 4 साल की बेटी तैयबा और डेढ़ साल के बेटे हमजद के साथ जहर खा लिया। उन्हें और उनके बच्चों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया था। लेकिन इलाज के दौरान रेशमा खातून की मौत हो गई। वहीं, उनके दोनों बच्चों का इलाज अभी भी वाराणसी में जारी है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
24 मार्च की घटना में हसन रजा खान की हत्या चार लोगों ने मिलकर सड़क पर की थी। इस दर्दनाक घटना और जहर खाने की वारदात के बाद इलाके में गहरा शोक और तनाव व्याप्त है। इस संबंध में SDPO-2 कुमार वैभव ने बताया कि पहले ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पूरे प्रकरण की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।