Hindi News / bihar / patna-news / नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे में बिहार के मृतकों के लिए CM नीतीश...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे में बिहार के मृतकों के लिए CM नीतीश ने किया मुआवजे का एलान, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हज़ार

दिल्ली पुलिस ने रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच शुरू कर दी है। हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 16, 2025, 10:48:36 AM

Stampede at New Delhi Railway Station

Stampede at New Delhi Railway Station - फ़ोटो SOCIAL MEDIA

Stampede at New Delhi Railway Station : दिल्ली पुलिस ने रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच शुरू कर दी है। हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रही है। इस बीच केंद्र सरकार और बिहार सरकार दोनों ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना में बिहार के मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया है। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की हुई मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के रहनेवाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान एवं घायलों को 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसके साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।