1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 15, 2025, 7:07:17 AM
झांकी में शांति का संदेश - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
republic-day 2025: देश के अंदर गणतंत्र दिवस कि तैयारी शुरू कर दी गई है। ऐसे में इस बार बिहार के लिए अच्छी खबर है। इस बार दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बिहार की समृद्ध ज्ञान और शांति की परंपरा की झांकी दिखेगी।यह जानकारी देते हुए सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगभग आठ साल बाद होने जा रहा है।
दरअसल, ‘स्वर्णिम भारत: विरासत एवं विकास’ की थीम पर रक्षा मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस परेड में बिहार की झांकी को प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है। बिहार के तरफ से जो झांकी निकाली जाएगी उसमें शांति का संदेश देते भगवान बुद्ध को प्रदर्शित किया गया है। भगवान बुद्ध की यह अलौकिक मूर्ति राजगीर स्थित घोड़ा कटोरा जलाशय में अवस्थित है।
मालूम हो कि,राजगीर में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। 2018 में स्थापित एक ही पत्थर से बनी 70 फीट की भगवान बुद्ध की इस अलौकिक एवं भव्य मूर्ति के साथ घोड़ाकटोरा झील का विकास इको टूरिज्म के क्षेत्र में बिहार सरकार का अनूठा प्रयास है।
इधर, बिहार सरकार की ओर से झांकी के माध्यम से ज्ञानभूमि नालन्दा की प्राचीन विरासत एवं उसके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाने की कोशिश की गयी है। साथ ही नालन्दा विवि की स्थापना के माध्यम से बिहार को पुन: शिक्षा के मानचित्र पर वैश्विक रूप में स्थापित करने के प्रयास को दर्शाया गया है।