1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 23, 2025, 10:17:12 PM
नागरिक परिषद और किसान आयोग का गठन - फ़ोटो google
PATNA: बिहार में लगातार आयोग के गठन और तैनाती को लेकर घमासान मचा हुआ है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और आयोग का गठन कर दिया है। आज किसान आयोग का गठन किया गया दिया। भाजपा पटना महानगर के अध्यक्ष व बीजेपी नेता रूप नारायण मेहता को किसान आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य किसान आयोग के गठन के संबंध में कृषि विभाग ने आज अधिसूचना जारी की है।
वहीं दूसरी तरफ बिहार राज्य नागरिक परिषद का भी गठन आज कर दिया गया है। 32 नेताओं को इसमें जगह मिली है। बिहार राज्य नागरिक परिषद के संरक्षक राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। वही दो उपाध्यक्ष, 7 महासचिव और 21 सदस्य बनाये गये हैं। जिसमें उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के माधव आनंद को बिहार राज्य नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। नीचे देखें पूरी लिस्ट...








