1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 20, 2025, 6:16:27 PM
बिजली कर्मी की पिटाई - फ़ोटो GOOGLE
ROHTAS: सासाराम के नोखा थाना क्षेत्र के गंगहर गांव में बिजली विभाग के धावा दल पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। जिसमें बिजली विभाग के पांच कर्मचारी घायल हो गये। जिसमें एक लाइनमैन चितरंजन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि नोखा के गंगहर गांव में बिजली विभाग का कैंप लगा हुआ था। इसी दौरान बिजली विभाग के कुछ कर्मी ग्रामीणों से उनके बकाये पैसे की वसूली के लिए घर-घर जाने लगे। जिन लोगों का बिजली का बकाया था। उनके घर के बिजली कनेक्शन को काट दिया गया।
बिजली काटे जाने से गुस्साएं दो दर्जन की संख्या में आए लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।
बिजली विभाग के कनीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर घर का कनेक्शन काट दिया गया था। घर की बिजली काटे जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मियों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। फिलहाल बिजली विभाग के अधिकारी आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं। हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।