Hindi News / bihar / sheikhpura-news / Bihar Accident News: बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में 2 महिला...

Bihar Accident News: बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में 2 महिला टीचर्स की मौत, 5 की हालत गंभीर

Bihar Accident News: समस्तीपुर में ट्रक-ऑटो की टक्कर में दो महिला शिक्षिकाओं की मौत हो गई है। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 28, 2025, 9:55:44 AM

Bihar Accident News

2 महिला टीचर्स की मौत - फ़ोटो सांकेतिक तस्वीर

Bihar Accident News: समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में दो महिला शिक्षकों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


खबरों के मुताबिक, दलसिंहसराय-विद्यापति नगर सड़क पर मधेपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिला शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षिकाएं दलसिंहसराय से विद्यापति नगर स्थित अपने स्कूल जा रही थीं। जब वे मधेपुर गांव के पास पहुंची, तभी उल्टी दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शिक्षिकाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिवार में मातम फैल गया है।