Hindi News / bihar / sheohar-news / Bihar News: ‘आपका बिजली बिल बकाया है..’ बात सुनकर बुजुर्ग की चली गई...

Bihar News: ‘आपका बिजली बिल बकाया है..’ बात सुनकर बुजुर्ग की चली गई जान, लोगों ने किया भारी बवाल

Bihar News: बिहार के शिवहर में बकाया बिजली बिल की बात सुनकर एक बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौत हो गई. घटना से गुस्साए लोगों ने खूब हंगामा मचाया.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 21, 2025, 10:23:18 PM

Bihar News

बुजुर्ग की मौत पर हंगामा - फ़ोटो reporter

Bihar News: बिहार के शिवहर में बकाया बिजली बिल की बात सुनकर एक बुजुर्ग शख्स की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव के लोगों ने भारी बवाल किया और जमकर नारेबाजी की। किसी तरह से पुलिस ने मामले को रफा-दफा किया।


पूरे मामले पर शिवहर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नयागांव वार्ड नंबर- 1 बिजली विभाग के कनीय अभियंता चंद्रकांत और सहायक अभियंता शशि तिवारी बिजली बिल को लेकर नया गांव के वार्ड नंबर में जीतू राम के यहां यहां गए थे. उन्होंने कहा कि वहां जाकर कहा कि आपका कुछ बिजली बिल का पैसा बकाया है. 


यह बात बोलकर के जब वह लोग लौट रहे थे, तभी एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर