Hindi News / bihar / sheohar-news / कई वर्षों से फरार 20 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी शिवनाथ पासवान गिरफ्तार,...

कई वर्षों से फरार 20 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी शिवनाथ पासवान गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शिवनाथ के खिलाफ शिवहर, सीतामढ़ी और मोतिहारी में गंभीर आपराधिक मामलों में आधा दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं..वह लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने दबोच लिया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 29, 2025, 4:43:56 PM

bihar

शिवहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो google

SHEOHAR: कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा को बड़ी सफलता हाथ लगी है. शिवहर पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी व कुख्यात अपराधी शिवनाथ पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के चिक्नोटा से की गई है. शिवनाथ की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 


पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार अपराधी शिवनाथ पासवान के खिलाफ शिवहर, सीतामढ़ी और मोतिहारी जिले में आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हैं. वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी.


इस कार्रवाई के दौरान मौके पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह, श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, हिरम्मा थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है. एसपी ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट