Hindi News / bihar / sitamarhi-news / Bihar News: प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलकर...

Bihar News: प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलकर राख

Bihar News: सीतामढ़ी के बरियारपुर में यशवंत सिंह की प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, लाखों का सामान जलकर हुआ राख। फायर ब्रिगेड ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया। आग लगने का कारण अज्ञात, जांच जारी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 27, 2025, 10:21:33 AM

Bihar News

घटनास्थल की तस्वीर - फ़ोटो रिपोर्टर

Bihar News: सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में यशवंत सिंह की प्लाई फैक्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। इस आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर किसी तरह से काबू पाया, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।


यह घटना सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में शुक्रवार सुबह करीब 3:00 बजे हुई है। यशवंत सिंह की स्वामित्व वाली प्लाई फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी, जिससे वहां मौजूद लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


आग लगने से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मामले की जांच कर रही हैं ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।


रिपोर्टर: सौरव