1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Feb 18, 2025, 12:36:15 PM
स्कूल की छत गिरी - फ़ोटो reporter
Bihar School News: बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है, जहां एक सरकार स्कूल की छत अचानक भर-भराकर गिर गई। इस हादसे में क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे पांच मासूम बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, यह घटना सुप्पी प्रखंड के मनियारी पंचायत स्थित खरहिया प्राथमिक विद्यालय की है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। सभी घायल पांच बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही ठेकेदार ने छत का प्लास्टर कराया था लेकिन काम घटिया होने की वजह से स्कूल के पहली कक्षा का छत गिर गया।
इस हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीतामढ़ी डीएम रिची पांडे ने जेई तथा ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं स्कूल के प्रधान शिक्षक पर भी केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। जिला प्रशासन की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है।