1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Mar 18, 2025, 7:12:30 AM
आग में जिंदा जलकर 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत - फ़ोटो google
Bihar News: सीवान में 3 साल के मासूम की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। जीबी नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत के भेलपुर गांव में सोमवार की दोपहर उस समय चीख पुकार मच गई जब नजराना खातून, जमीला खातून और खुसबुन नेशा खातून के झोपड़ी में अचानक आग पकड़ ली। आग लगने की जानकारी परिजनों को तब हुई जब झोपड़ी से लपटे और धुंए उठने लगी।
आनन फानन में परिजनों ने किसी तरह झोपड़ी के अंदर फंसे चार बच्चों को निकाल लिया लेकिन झोपड़ी के अंदर चौकी पर सो रहे मोहम्मद सिराज उर्फ मेठन नट के 3 वर्षीय बेटे सुफैल उर्फ तुफैल को नहीं निकाल सके। जिससे आग में जिंदा जलकर उसकी मौत जल कर हो गई। आग कैसे लगी इसका पता किसी को नहीं चल सका है।
आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई लेकिन जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक तीन झोपड़ी जल कर खाक हो गई थी और 3 साल के मासूम ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद सीओ बड़हरिया के आदेश के पर राजस्व कर्मचारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को आवश्यक राहत सामग्री तिरपाल और खाद्य पदार्थ दिया। वहीं इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।