1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 04, 2026, 12:38:18 PM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।
छात्र डिजिलॉकर मोबाइल ऐप, उमंग (UMANG) ऐप और एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, जो उनके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होती है।
DigiLocker पर ऐसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं और लॉगिन लिंक पर क्लिक करें। अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करें। अकाउंट खुलने के बाद कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अपनी जानकारी भरकर सबमिट करें, जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी रख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
cbse.gov.in पर जाकर होमपेज पर उपलब्ध 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर दिख रहे स्कोरकार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें। आगे के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
गौरतलब है कि CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई थी। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस साल करीब 44 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।