1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Apr 04, 2026, 1:51:32 PM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Bihar Police Encounter: बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बिहार एसटीएफ की टीम और अपराधियों के बीच हुई गोलीबारी में एक बदमाश को गोली लगने की खबर है जबकि चार को हिरासत में लिया गया है। दरभंगा में हुए दो करोड़ के सोना लूटकांड से तार जुड़ सकते हैं।
दरअसल, बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में तनाव फैल गया। नारायण चौक के पास हथियारबंद अपराधियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पटना से आई एसटीएफ की टीम ने छापेमारी शुरू की।
पुलिस को देख अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी फायरिंग की। एनकाउंटर सुबह 10 बजे के बाद शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे तक जारी रहा।
अभी तक की सूचना के अनुसार, पुलिस ने इस एनकाउंटर में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कई अन्य अपराधियों के दशरथपुर क्षेत्र में छिपे होने की खबर मिली है। भागे हुए अपराधियों की तलाश के लिए एसटीएफ टीम सर्च अभियान चला रही है।