1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 20, 2025, 4:33:22 PM
मैट्रिक परीक्षा रद्द - फ़ोटो GOOGLE
Matric Exam: 18 फरवरी से शुरू मैट्रिक की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद दोनों विषयों की परीक्षा का रद्द कर दिया गया है। अब हिंदी और साइंस की परीक्षा फिर से ली जाएगी। सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र का सैम्पल वायरल होने के बाद यह फैसला लिया गया है।
बता दें कि झारखंड एकैडेमिक काउंसिल ने 18 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की थी। मैट्रिक परीक्षा के पहले 18 फरवरी को हिन्दी की परीक्षा थी तो वही आज 20 फरवरी को साइंस की परीक्षा ली गयी थी। सोशल मीडिया पर वायरल दोनों एग्जाम का प्रश्न पत्र वायरल होने के बाद जैक के अधिकारियों ने इसकी जांच की।
जांच में पेपर लीक मामला सही पाया गया। जिसके बाद जैक ने दो विषयों की ली गई परीक्षा को रद्द कर दिया। जैक के अध्यक्ष ने बताया कि कोडरमा और गिरिडीह से मैट्रिक के दोनों पेपर का प्रश्न पत्र लीक हुआ था। प्रश्न पत्र 350 रुपये में बेचे जाने की बात सामने आई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद जैक ने तुरंत एक्शन लिया।