1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 13, 2025, 8:38:38 AM
Sainik School Admission 2025 - फ़ोटो Sainik School Admission 2025
Sainik School Admission 2025: यदि आप अपने बच्चे का एडमिशन सैनिक स्कूल में कराना चाहते हैं, तो 13 जनवरी 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 13 जनवरी को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगी।
इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन लिए जा सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट: aissee.nta.nic.in पर जाएं।
आयु सीमा
कक्षा 6: 31 मार्च 2025 तक उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कक्षा 9: 31 मार्च 2025 तक उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी (NCL)/डिफेंस/एक्स-सर्विसमैन: ₹800
एससी/एसटी: ₹650
परीक्षा मोड
परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
पहले परीक्षा की तिथि 19 जनवरी 2025 निर्धारित थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
जल्द से जल्द आवेदन करें और सैनिक स्कूल में प्रवेश के इस खास मौके का लाभ उठाएं।