Hindi News / career / Supreme Court Jobs: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का सुनहरा मौका, इतने पदों...

Supreme Court Jobs: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर निकली बहाली; सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे

Supreme Court Jobs: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने 22 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सहायक संपादक, सहायक निदेशक, वरिष्ठ न्यायालय सहायक और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष पदों के लिए 8 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 24, 2026, 12:07:58 PM

Supreme Court Jobs

- फ़ोटो Google

Supreme Court Jobs: सुप्रीम कोर्ट ने सहायक संपादक, सहायक निदेशक, वरिष्ठ न्यायालय सहायक और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष समेत कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार सहायक संपादक के 5, सहायक निदेशक का 1, वरिष्ठ न्यायालय सहायक के 2 और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के 14 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत वेतन और भत्तों का लाभ मिलेगा।


सहायक संपादक पद के लिए अभ्यर्थी के पास बार काउंसिल से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की विधि डिग्री या उच्च न्यायालय/इंग्लिश बार की सदस्यता होनी चाहिए। सहायक निदेशक पद के लिए संग्रहालय विज्ञान में प्रथम श्रेणी परास्नातक डिग्री के साथ संग्रहालय तकनीक, भारतीय प्राचीन वस्तुओं और प्रकाशन कार्य का अनुभव अनिवार्य है।


वरिष्ठ न्यायालय सहायक पद के लिए संग्रहालय विज्ञान में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ परास्नातक डिग्री मांगी गई है। वहीं, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए पुस्तकालय विज्ञान में डिग्री तथा एआईसीटीई/डीओईएसीसी से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा आवश्यक है।


सहायक संपादक और सहायक निदेशक पद के लिए आयु सीमा 30 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वरिष्ठ न्यायालय सहायक के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तथा सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1,500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता सेनानी वर्ग के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है।


भर्ती के तहत सहायक संपादक (लेवल-12) को 78,800 रुपये, सहायक निदेशक (लेवल-11) को 67,700 रुपये तथा वरिष्ठ न्यायालय सहायक और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष (लेवल-8) को 47,600 रुपये प्रारंभिक मूल वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न भत्ते भी देय होंगे। अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।