जमुई में 27 KG विस्फोटक बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर एसएसबी की 16वीं बटालियन और जमुई पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। जहां से 27 KG विस्फोटक मिला है वो नक्सल प्रभावित इलाका है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 26, 2025, 10:58:56 PM

BIHAR POLICE

विस्फोटक बरामद - फ़ोटो GOOGLE

JAMUI: जमुई से बड़ी खबर आ रही है जहां 27 किलों विस्फोटक गंभीरा पहाड़ से बरामद किया गया है। जमुई पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई की है। जमुई के खैरा प्रखंड के गिदेश्वर पहाड़ स्थित गंभीरा जंगल से 27 किलो विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। जहां से विस्फोटक मिला है वो नक्सल प्रभावित इलाका है। 


नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर एसएसबी की 16वीं बटालियन और जमुई पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। कमांडेंट अनिल पठानिया के नेतृत्व में एसएसबी के 20 जवान, श्वान दस्ता, बम निरोधक दस्ता और जमुई पुलिस की टीम इस अभियान में शामिल थी। 


सुबह से ही सर्च अभियान शुरू किया गया था। तभी डॉग स्क्वायर्ड की टीम ने पहाड़ के बीच में छिपाकर रखे गये चार बोरियां को बरामद किया जिसमें सफेद रंग का विस्फोटक भरा हुआ था। जिसे बम निरोधक दस्ता ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। फिलहाल इलाके में अभी भी सर्च अभियान जारी है।