राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले AIMIM की दावत-ए-इफ्तार में तेजस्वी यादव, RJD को वोट करेंगे ओवैसी के विधायक?

Rajya Sabha Election: बिहार राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM ने RJD को समर्थन देने का ऐलान किया है. पार्टी के पांचों विधायक आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह के पक्ष में वोट करेंगे.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 15, 2026, 7:27:57 PM

Rajya Sabha Election

- फ़ोटो Reporter

Rajya Sabha Election: राज्यसभा की पांच सीटों के लिए बिहार में कल वोटिंग होनी है। वोटिंग से पहले एनडीए और महागठबंधन के बीच बैठकों का दौर जारी है। इन सबके बीच सभी की नजर ओवैसी का पार्टी एआईएमआईएम पर थी लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी किसके पक्ष में वोट करेगी।


दरअसल, राज्यसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पटना में एआईएमआईएम ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया था। इस इफ्तार पार्टी में पक्ष और विपक्ष के नेताओं को निमंत्रण दिया गया था। राज्यसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी किसके पक्ष में वोट करगी इसको लेकर संशय की स्थिति थी लेकिन इफ्तार पार्टी में पहुंचे तेजस्वी यादव ने सबकुछ सेट कर दिया।


एआईएमआईएम की इफ्तार पार्टी में शामिल होकर बाहर निकले तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने जो बयान दिया उससे साफ हो गया कि अब ओवैसी के विधायक भी आरजेडी उम्मीदवार के पक्ष में वोट करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि एआईएमआईएम की तरफ से हमें इफ्तार पार्टी का निमंत्रण दिया गया था। हमलोग इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हैं। हमने एआईएमआईएम से राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा है। मुझे पूरा विश्वास है कि कल जो राज्यसभा का चुनाव होना है, हमलोग मिलकर बीजेपी के लोगों को परास्त करेंगे और चुनाव जीतेंगे।


वहीं एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में किसी बड़ी रणनीति का मामला नहीं है। हमारे पांचों एमएलए आरजेडी के उम्मीदवार एडी सिंह के पक्ष में फैसला कर चुके हैं। पार्टी ने फैसला किया है कि हमारे सभी पांच विधायक आरजेडी उम्मीदवार को वोट करेंगे। हालांकि इस दौरान ने उस सवाल को टाल गए जिसमें मीडिया ने पूछा कि आखिर किस शर्त के आधार पर यह फैसला हुआ है?