वहशी दरिंदे की हैवानियत का शिकार बनी 65 साल की बुजुर्ग महिला, रेप के बाद हत्या

मृतका के बेटे ने बताया कि मां मवेशियों के लिए चारा लाने गयी थी लेकिन घर नहीं पहुंची। खोजबीन के दौरान गेहूं के खेत से शव मिला। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि मां के साथ गलत किया गया है। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी गयी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 16, 2025, 6:15:21 PM

BIHAR POLICE

रेप के बाद हत्या - फ़ोटो GOOGLE

BIHAR NEWS: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के नालंदा जिले में सामने आई है। जहां वहशी दरिंदे ने 65 साल की बुजुर्ग महिला से रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। मृतका की लाश खेत से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


मृतका एकंगरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली बतायी जा रही है। उसके चेहरे पर दांत काटने और धारदार हथियार से हमला किये जाने का निशान मिला है। 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गंदा काम किया गया है उसके बाद हत्या गला दबाकर हत्या की गयी है। यह आशंका लोग जता रहे हैं। मृतका के बेटे का भी कहना है कि उनकी मां मवेशी के लिए चारा लाने गयी थी।


 लेकिन घर नहीं पहुंची तब पापा के साथ वो भी खोजबीन के लिए निकल गया। तभी मां की लाश गेंहू के खेत में मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका के बेटे का कहना है कि मां के साथ गलत किया गया है। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।