Bihar News: आखिर ऐसा क्या हुआ कि पति-पत्नी ने दे दी जान? हाल ही में धूमधाम से हुई थी शादी

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में पति-पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि हाल ही में दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 16, 2025, 1:02:17 PM

Bihar News

प्रतिकात्मक - फ़ोटो google

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में एक पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। हाल ही में दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। इस घटना के बाद लोगों के मन में कई तरह से सवाल हैं। सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन सी वजह थी कि दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है? 


दरअसल, घटना रफीगंज प्रखंड के सिन्घी गांव की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात दोनों पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी ने घरेलू विवाद में जहर खाकर अपनी जान दे दी है हालांकि लोगों के मन में इस घटना को लेकर कई तरह से सवाल भी हैं कि आखिर दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया? अब पुलिस सभी सवालों की जवाब तलाशने में लगी है।