Bihar Election 2025: बिहार पहुंचकर महागठबंधन पर बरसे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, कर दिया यह बड़ा दावा Bihar Election 2025: बिहार पहुंचकर महागठबंधन पर बरसे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, कर दिया यह बड़ा दावा Anant Singh : अनंत सिंह के जेल जाने के बाद अब मोकामा में ललन बाबु संभालेंगे कमान, बदल जाएगा मोकामा का समीकरण Bihar Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस उम्मीदवार के घर पुलिस की रेड, जानिए.. क्या है पूरा मामला? ANANT SINGH : CJM कोर्ट में पेशी के बाद बेउर जेल रवाना हुए अनंत सिंह, 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजे गए 'छोटे सरकार' NEET Exam: भारत में मेडिकल एजुकेशन में बड़ा बदलाव, NEET नहीं...अब यह परीक्षा बदलेगी डॉक्टर बनने की पूरी प्रक्रिया; जानें डिटेल Anant Singh : अनंत सिंह को कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हुई बिहार पुलिस, दो अन्य आरोपी के साथ CJM के सामने होगी पेशी Anant Singh: अनंत सिंह के गिरफ्तार होते ही चर्चा में आए दोनों जुड़वा बेटे, जानिए कहां तक की है पढ़ाई और चुनाव लड़ने को लेकर क्या है विचार? Bihar Politics: बेगूसराय में राहुल गांधी, कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी ने पोखर में लगाई छलांग, मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां Bihar Politics: बेगूसराय में राहुल गांधी, कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी ने पोखर में लगाई छलांग, मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 14 Jun 2025 07:36:00 PM IST
दहेज दानवों की करतूत! - फ़ोटो REPORTER
JAMUI: चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतका के परिजन इस मामले को दहेज हत्या बता रहे हैं। मृतका का मायकेवालों का आरोप है कि दहेज की लालच में उनकी बेटी की पति और ससुरासवालों ने मौत के घाट उतार दिया है। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। जिसकी शादी 5 जून 2022 को राजकुमार पाण्डेय उर्फ राजा पाण्डेय के साथ हुई थी।
मृतका के भाई विवेकानंद पाण्डेय उर्फ सोनू पाण्डेयो जमुई जिले के कल्याणपुर के रहने वाले हैं। चांदन थाना में आवेदन देकर उन्होंने अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही प्रियंका को लगातार पांच लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था।
मृतका के भाई ने बताया कि उनकी बहन प्रियंका कई बार फोन पर उसे ससुराल में हो रही मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी देती रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के जन्म के बाद से प्रियंका पर अत्याचार और अधिक बढ़ गए थे। शुक्रवार रात जब उन्हें बहन की हालत की खबर मिली तो वह तत्काल ससुराल पहुंचे, जहां प्रियंका का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतका के भाई ने पति राजकुमार पाण्डेय, सास सरिता देवी, ससुर जितेंद्र पाण्डेय, ननद रानी देवी और अन्य अज्ञात परिजनों के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही चांदन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वर्तमान में गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतका के मायके पक्ष में गहरा शोक और रोष व्याप्त है।
विवेकानंद ने बताया कि उनकी बहन कई बार फोन पर प्रताड़ना की जानकारी देती थी। कई बार समझाने-बुझाने के बाद भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। बेटी के जन्म के बाद से जो नौ माह की है तब से प्रताड़ना और बढ़ गई थी। पीड़ित परिजन ने चांदन थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। फिलहाल घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतका के मायके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।