Bihar Crime News: स्वर्ण कारोबारी के साथ लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने मार दी गोली

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का तांडव जारी है. सोमवारी की देर रात बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी से लूटपाट की और जब कारोबारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया.

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Feb 25, 2025, 1:19:11 PM

Bihar Crime News

कारोबारी को मारी गोली - फ़ोटो google

Bihar Crime News: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया और उसके पास से 50 हजार रुपए लूट लिए हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी एघू स्थित  बेगूसराय-मटिहानी पथ के कावेरी पेट्रोल पंप के पास की है। 


स्वर्ण कारोबारी दीपक कुमार ठाकुर को जांघ में गोली लगी है, जिसे जख्मी अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी व्यवसायी दीपक कुमार ने बताया कि वह हेमरा चौक पर आभूषण दुकान चलता है। सोमवार की रात करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर मटिहानी गांव जा रहा था। 


इस बीच रास्ते में कावेरी पेट्रोल पंप के समीप सड़क जाम की वजह से वह रुका था, तभी एक युवक आया और पूछा कि यह सड़क कहां जाती है उसे बताया गया कि यह सड़क मटिहानी जायेगी। इसी बीच दो लुटेरे बाइक से वहां आया और उसपर गोली चला दी जो गोली पीड़ित के जांघ में लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 


फिर बदमाशों ने बाइक के डिक्की में रखा 50 हजार नगद और कुछ जेवरात लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बता दें कि बेगूसराय में हाल के दिनों में बदमाश के द्वारा लगातार बड़ी बड़ी घटना को अंजाम दे रहें हैं लेकिन पुलिस उस पर रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।