Bihar Crime News: घर के पास बैठे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Mar 27, 2025, 5:11:41 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो google

Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की है।


घायल व्यक्ति की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव वार्ड नंबर 19 के रहने वाले मोहम्मद युनुस का 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नौशाद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद नौशाद घर के सामने बैठा हुआ था, तभी अपराधी आया मोहम्मद नौशाद को गोली मार दिया। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


परिजनों ने आनन फानन में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी है। मौके पर मटिहनी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।