Bihar Crime News: दिव्यांग शख्स की बेरहमी से हत्या, गला घोंटकर बदमाशों ने ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में एक युवक ने दरिन्दगी के सारी हदें पार कर दी. आरोपी ने दिव्यांग ई रिक्शा चालक को झांसा देकर बुलाया और पहले की उसकी बेरहमी से पिटाई की और बाद में गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Feb 26, 2025, 3:28:04 PM

Bihar News

शव मिलने से सनसनी - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: बेगूसराय से हैरान कर देने वाला मामाला सामना आया है। नगर मटिहानी थाने क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। नजदीकी थाने में परिजनों द्वारा सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


दरअसल घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी एक पंचायत के चकवल्ली बहियार की है। मृतक युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी वार्ड - 2 निवासी मोहम्मद जुबेर के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आजाद आलम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर एक 20 वर्षीय युवक का शव मटिहानी थाना की पुलिस ने बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि युवक को गला में फसरी लगा कर हत्या किया गया है। मृतक के गला में अलम्युनियम का तार लपटा हुआ था।


मृतक के परिजन ने बताया कि मंगलवार की शाम 7:00 बजे अवधेश सहनी नाम के युवक ने मोहम्मद आजाद को फोन कर कहा कि मटिहानी चलाना है, बोलो तो पिछला वाला बकाया भी दे दूंगा। अवधेश सहनी ने भाड़े के बहाने से बुला कर लें गया। आजाद के घर से जाने के खुछ देर बाद से ही उसका फ़ोन स्विच ऑफ बताने लगा था। लेकिन जब आजाद देर रात तक घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया, फिर भी आजाद का कुछ पता नहीं चला, अगले दिन सिंघौल थाना क्षेत्र के लोधी डीह में विकलांग युवक आजाद का ई रिक्शा सुनसान जगह पर मिला और ई रिक्शा से बैटरी गायब थी। 


बुधवार को फेसबुक फोटो देखने के बाद पता चला है कि आजाद का डेड बॉडी मटिहानी थाना के पास मिला है, और मौके पर पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दी है। उसके बाद मृतक के बड़े भाई ने वीरपुर थाना में अवधेश सहनी के विरुद्ध FIR दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।