Bihar Crime News: होली की तैयारी में बिहार के शराब माफिया, आड़े आई पुलिस तो कर दिया हमला

Bihar Crime News: बिहार में होली के मौके पर शराब की खपत बढ़ गई है. शराब माफिया डिमांड पूरी करने में लगे हुए हैं और उनके बीच जो भी आ रहा है, उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Mar 12, 2025, 2:36:49 PM

Bihar Crime News

पुलिस टीम पर हमला - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: होली के मौके पर शराब की खास डिमांड होती है। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग कहीं न कहीं से इसका इंतजाम कर ही लेते हैं। होली को लेकर शराब माफिया एक्टिव हो गए हैं और लोगों की डिमांड पूरी करने के लिए दिन रात एक कर रखा है। इस अवैध कारोबार में अगर पुलिस भी आड़े आ रही है तो उसे भी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बेगूसराय से सामने आया है।


दरअसल, बेगूसराय में एक बार फिर शराब माफिया के द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर की है। उक्त हमले में जहां एक पुलिस पदाधिकारी को गंभीर चोट आई है तो वहीं शराब माफिया भी बुरी तरह से घायल है। जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। 


जानकारी के अनुसार बीती रात रतनपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलिया पोखर में कुछ लोगों के द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा है और इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची तो माफियाओं के द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। 


इसमें एक पुलिस पदाधिकारी को भी चोट आई है। वहीं पुलिस के द्वारा धर पकड़ के दौरान शराब माफिया भी गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए माफिया से पूछताछ कर रही है और अन्य कारोबारी के संबंध में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।