BEGUSARAI CRIME NEWS: एक महीने बाद विद्यानंद महतो हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ मुख्य शूटर गिरफ्तार

11 फरवरी 2025 को जमीन कारोबारी विद्यानंद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के एक महीने बाद मुख्य शूटर कृष्णा पासवान को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा है। 32 कट्ठा जमीन पर कब्जा जमाने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 12, 2025, 5:56:14 PM

BIHAR POLICE

पुलिस की कार्रवाई - फ़ोटो GOOGLE

BEGUSARAI: 11 फरवरी को बेगूसराय में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी विधानंद महतो की हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा एक महीने बाद बेगूसराय पुलिस ने किया है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर कृष्णा पासवान को हथियार के साथ आज गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।


घटना 11 फरवरी 2025 की है जब दिनदहाड़े बदमाशों ने जमीन कारोबारी विद्यानंद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी मोहल्ला स्थित स्कूल की शिक्षिका है। पत्नी के स्कूल में छुट्टी का आवेदन देने के बाद विद्यानंद घर लौट रहे थे तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले में एसपी मनीष ने स्पेशल टीम का गठन किया। जिसके बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा एक महीने बाद कर लिया।


गोली मारने वाले शूटर कृष्णा पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कृष्णा पासवान नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला का रहने वाला है। इस पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि बाघा में 32 कट्ठा जमीन पर कब्जे को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। विद्यानंद महतो ने 32 कट्ठा जमीन बेचने के लिए लीज पर लिया था लेकिन इस जमीन पर प्रमोद महतो ने भी जमीन मालिक के चचेरे भाई से बातचीत की थी लेकिन जमीन मालिक ने विद्यानंद महतो के यहां जमीन बेचने के लिए एकरार नामा किया था। 


इस जमीन पर कब्जे को लेकर प्रमोद महतो ने जिले के कुख्यात बदमाश रणधीर महतो का शरण लिया और रणधीर महतो ने मृतक विद्यानंद महतो से 20 लाख रुपया रंगदारी की मांग की या जमीन पर से अपना दावा छोड़ने की धमकी दी थी । जब विद्यानंद महतो ने ना तो राशि दी और ना ही जमीन पर दवा छोड़ा तो रणधीर महतो ने अपने शूटर कृष्णा पासवान और उसके तीन सहयोगियों के साथ उसकी गोली मरवा कर हत्या कर दी। डीएसपी ने कहा कि अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया है और यह जमीन कब्जे को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार बदमाश के पास एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किया गया है