1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 17, 2025, 4:40:30 PM
शर्मनाक वीडियो वायरल - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: बिहार के बेतिया से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहां दबंगों ने मर्यादा को तार-तार करते हुए एक घर के सामने पहुंचकर भारी उत्पात मचाया। दबंगों ने एक घर के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान दबंगों की शर्मनाक तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।
दबंगों ने घर के दरवाजे के बाहर खड़े होकर घर में मौजूद महिलाओं को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो काली बाग थाना अंतर्गत सोनारपट्टी क्रिश्चियन क्वार्टर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि कैसे एक व्यक्ति अपने पैंट को खोलकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखा रहा है। वहीं दूसरा व्यक्ति मनोज पटेल, शशि गुप्ता, ऋषभ एवं हर्षवर्धन लोहे का रॉड लेकर अपने साथ आए हुए थे। घर की महिलाओं ने बताया कि वे अपने घर में सो रही थी, तभी रात 12 बजे घर के दरवाजे पर अचानक जोर-जोर से लात मारने की आवाज सुनाई दी।
आरोपी मुकेश कुमार, मनोज पटेल, शशि गुप्ता, ऋषभ एवं हर्षवर्धन भद्दी भद्दी गाली देने लगे एवं लोहे के रॉड से दरवाजे पर जोर-जोर से पीटने लगे। जब परिवार के लोग घर से बाहर आए तो मारपीट करने लगे और आरोपी मुकेश कुमार ने महिलाओं के सामने अपना पैंट खोलकर शर्मनाक हरकत की।
परिवार के लोगों को कहना है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों का आरोप है कि अगले दिन जब वह काली बाग थाना में आवेदन देने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें एससी एसटी थाना भेज दिया हालांकि वहां भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट