1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 28, 2025, 2:22:16 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar Crime News: खबर बेतिया से है, जहां बेटी को बचाने गए पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के सरेया मन की है, जहां अपराधियों ने शख्स चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है।
बताया जा रहा है कि मुस्तकीम मियां की बेटी की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति विदेश चला गया। इसके बाद गांव का ही एक युवक मुस्तकीम की बेटी से बात करने लगा। लड़की ने उसको बात करने से इनकार कर दिया तो शहाबुद्दीन गुरुवार की देर रात में लड़की के घर पहुंच गया और लड़की के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा।
जब पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने करीब 5 बार चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में मुस्तकीम मियां को जीएमसीएच अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..