Bihar Crime News: मोतिहारी में होली मिलन समारोह के दौरान मुखिया के घर खूनी खेल! चाकू मारकर युवक की हत्या, 13 अरेस्ट

Bihar Crime News: मोतिहारी में होली मिलन समारोह के दौरान मुखिया के घर मर्डर की घटना सामने आई है। चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Mar 15, 2025, 7:36:05 AM

Bihar Crime News

मोतिहारी में होली मिलन समारोह के दौरान मुखिया के घर खूनी खेल! - फ़ोटो सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: मोतिहारी में मुखिया के दरवाजे पर होली मिलन समारोह के दौरान जमकर झड़प हुई और जमकर चाकूबाजी हुई। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत चाकू लगने से हो गयी जबकि तीन लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत के मुखिया जगरनाथ राय के दरवाजे पर होली के दिन दो पक्षों में आपस में नोकझोंक हो गयी। इस विवाद में चाकूबाजी शुरू हो गयी।


चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन घायल हैं। मृतक 19 वर्षीय रोहित कुमार है। वहीं तीन घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये मोतिहारी भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक उक्त पंचायत के मुखिया के दरवाजे पर होली पर्व को लेकर भोजन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। 


इसी क्रम में चाकू से वार करने से एक लड़के की मौत घटना स्थल पर ही गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुखिया समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।