1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Mar 24, 2025, 12:12:46 PM
वैशाली में युवक का मर्डर कर पेड़ पर टांगी डेड बॉडी - फ़ोटो google
Bihar Crime News: बिहार में आए दिन अपराध की घटना्एं बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला वैशाली का है, जहां भगवानपुर में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी है। युवक की हत्या करने के बाद उसकी डेड बॉडी को आम के पेड़ पर टांग दिया गया है। इस मर्डर के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि भगवानपुर में दुकानदार की हत्या कर शव को दुकान के पीछे आम के पेड़ पर टांग दिया गया। वहीं हत्या के विरोध में लोग सड़क पर उतर आये हैं। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पेड़ पर लटक रहे शव को देखने के बाद इलाके के लोग सन्न रह गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची।
मृत युवक का नाम सौरभ कुमार है और उम्र 24 साल बताई जा रही है। सौरभ कुमार भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही असुरार गांव का निवासी था। इस वारदात के बाद सौरभ के परिजनों और आसपास के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने नेशनल हाइवे-22 पर शव रख दिया है और एनएच को जाम कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।