1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 12, 2025, 9:05:07 PM
5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म - फ़ोटो GOOGLE
Bihar Crime News: दरभंगा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां 50 साल के अधेड़ ने 5 साल की बच्ची के साथ गंदा काम किया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे डीएमसीएच के आईसीयू में रखा गया है जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धड़ दबोचा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद SSP जगुनाथ रेड्डी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीण एसपी आलोक के साथ स्थानीय SDPO मनीष चंद्र चौधरी कैंप कर आरोपी 50 वर्षीय महाकांत पासवान को गिरफ्तार किया। बिरौल के एसडीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया की आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और इससे घटना की जानकारी अभी ली जा रही है।
घटना बीती रात की बताई जा रही जब बच्ची एक दुकानदार को गाय का दूध देने जा रही थी। इस दौरान उस दरिंदे ने उसे जबरन अपने साथ एकांत में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। मामला तब उजागर हुआ जब बच्ची देर रात साढ़े दस बजे तक घर नहीं लौटी तब परिजनों खोजबीन करते हुए बाजार की तरफ गए तो बच्ची खून से लथपथ कराहती हुई आ रही थी। परिजनों ने तत्काल पीएचसी में भर्ती करवाया जहाँ से उसे रात 1 बजे डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट किया। जहां वो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है।