Bihar Crime News: प्रेम विवाह करना युवक को पड़ा भारी, लड़की के भाई ने पिता को मारी गोली; आरोपी फरार

Bihar Crime News: मधुबनी के ब्रहमोतरा गांव में प्रेम विवाह की रंजिश में गौतम ठाकुर ने पंकज मंडल के पिता संतोष मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 21, 2025, 7:59:37 AM

Bihar Crime News

प्रेमी युगल - फ़ोटो रिपोर्टर

Bihar Crime News: मधुबनी से सनसनीखेज खबर है, जहां पंडौल थाना क्षेत्र के ब्रहमोतरा गांव में प्रेम विवाह की रंजिश में एक युवक के पिता संतोष मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी गौतम ठाकुर फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।


यह घटना रविवार देर रात मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र के ब्रहमोतरा गांव में हुई है। मृतक संतोष मंडल के पुत्र पंकज कुमार मंडल ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली गौतम ठाकुर की बहन लक्ष्मी से प्रेम करता था और दोनों ने घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली थी। इस बात से नाराज गौतम ठाकुर ने रविवार रात संतोष मंडल के घर में घुसकर उनकी छाती में गोली मार दी।


गंभीर रूप से घायल संतोष को परिजनों ने तुरंत मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पंडौल थानाध्यक्ष नदीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हत्याकांड से ब्रहमोतरा गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने गौतम ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।


रिपोर्टर: कुमार गौरव, मधुबनी