1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 12, 2025, 12:07:49 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बुधवार की रात करीब 10 बजे, बगेन गोला थाना क्षेत्र के बराढ़ी पुल के निकट राष्ट्रीय जनता दल के नेता और अधिवक्ता ददन आजाद को गोली मार दी गई।
घटना के वक्त ददन आजाद, जो नवानगर थाना क्षेत्र के सलसड़ा गांव के निवासी हैं, भदवर गांव स्थित अपनी बहन के घर से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने पीछे से उन पर गोली चला दी हालांकि, गोली मारने के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
आशंका जताई जा रही है कि अपराधी बाइक लूटने में असफल रहे और इसके बाद उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली लगने से ददन आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज पटना में चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।