1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 05, 2025, 1:58:54 PM
प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google
Bihar Crime News: सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खबर आ रही है, जहां गिरमिसानी गांव में आपसी विवाद और गाली-गलौज के बाद हुई गोलीबारी में दो किशोर घायल हो गए हैं। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र के गिरमिसानी गांव में हुई है। आपसी विवाद और गाली-गलौज के बाद दो पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान दो किशोरों को गोली लगी है, एक के पेट में जबकि दूसरे के पैर में। इस घटना की सूचना मिलते ही पुनौरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गोलीबारी आपसी विवाद का नतीजा थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1), सीतामढ़ी ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
रिपोर्टर: सौरभ, सीतामढ़ी