1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Jun 19, 2025, 7:55:04 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में दो बच्चों की मां के साथ प्रेम-प्रसंग करना युवक को भारी पड़ गया। युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था, तभी लोगों ने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगूल से युवक को बचाया। इस दौरान पुलिस को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उनके साथ धक्कामुक्की करने लगे। हालात बिगड़ता देख प्रभारी सदर डीएसपी कौशल किशोर कमल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन आक्रोशित भीड़ को देख पुलिस टीम को उलटे पांव लौटना पड़ा। मामला पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र के बक्सा घाट रोड लोटो टोला की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लोटो टोला के रहनेवाले राजेश ऋषि की पत्नी सोनी देवी का मोहम्मद कुर्बान नाम के व्यक्ति से अफेयर चल रहा था। दोनों छिप छिपकर एक-दूसरे से मिलते थे। महिला दो बच्चे की मां है उनकी एक बेटी की शादी होने वाली है। इसके बावजदू महिला अपने पति को धोखा दे रही थी। लोगों ने जब दोनों को रंगेहाथ पकड़ा तो इस मामले का खुलासा हुआ।
गुस्साए लोगों ने मो. कुर्बान को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कुर्बान को लोगों के चंगुल से छुड़ाने पहुंची लेकिन लोगों में पुलिस को भी घेर लिया। घंटों बवाल हुआ लोगों ने कहा कि पुलिस आरोपी को बचा रही है। वे लोग पुलिस को नहीं बुलाए थे बल्कि खुद समाज के लोग इसका फैसला करना चाह रहे थे लेकिन पुलिस आरोपी मोहम्मद कुर्बान को छुड़ा लिया।