1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 28, 2025, 1:52:49 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो file
Bihar Crime News: मोतिहारी के पहाड़पुर प्रखंड स्थित उत्तरी नोनेया पंचायत के साकलदीपी टोला में शुक्रवार को उधारी मांगना एक वृद्ध को महंगा पड़ गया। 72 वर्षीय मिथलेश पांडेय को रुपए लौटाने की मांग करना इतना भारी पड़ा कि उन्हें लाठी, कुदाल और धारदार हथियार से पीटकर अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया गया।
बताया गया कि मिथलेश पांडेय ने कुछ साल पहले अपने पड़ोसी बिनजय पांडेय को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। शुक्रवार को जब उन्होंने टहलते वक्त पैसे वापस मांगे तो बिनजय, उसकी पत्नी, बेटी और अन्य परिजनों ने सुनसान रास्ता देख उन पर जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान अवस्था में घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों ने देखा और परिजनों को सूचना दी।
परिजन उन्हें लेकर पहले सीएचसी पहाड़पुर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के भतीजे विभाकर पांडेय ने बताया कि उनके चाचा को जान से मारने की नीयत से मारा गया। इस मामले में छतौनी थाना में आवेदन दिया गया है।
वहीं पहाड़पुर थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन छतौनी थाना क्षेत्र का है। वहां से जैसे ही केस ट्रांसफर होता है, उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी