1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mon, 02 Feb 2026 12:53:21 PM IST
प्रतिकात्मक - फ़ोटो File
Bihar Crime News: बिहार के बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 बजे छौराहा पोखरा के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान कठइया बिशनपुरवा वार्ड संख्या-7 निवासी राकेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रितिक राज उर्फ सचिन राज के रूप में हुई है। मृतक की मां मीरा देवी ने आरोप लगाया है कि विवेक पटेल और अमित सिंह बर्थडे पार्टी के बहाने उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे।
लौटने के दौरान विवेक पटेल, अमित सिंह, मुकेश सिंह और नवनीत सिंह ने मिलकर रितिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों का दावा है कि युवक को गोली मारी गई है।
बताया जा रहा है कि रितिक अपने घर का इकलौता बेटा था और सोमवार से उसकी इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने वाली थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया