1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 24, 2025, 8:46:15 PM
बम विस्फोट - फ़ोटो GOOGLE
Bihar News:बिहार के कटिहार जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां बम ब्लास्ट की घटना में 4 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया है। घायलों ने दो महिला और दो पुरुष शामिल है।
बताया जाता है कि एक थैले में विस्फोटक रखा हुआ था जिसे उठाने के दौरान धमाका हो गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटना कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र में लाछोर चौक की है जहां बम विस्फोट में दो महिला और दो पुरुष घायल हो गये हैं।
प्रत्यक्षदर्शी 36 वर्षीय शेख बजरू ने बताया कि रास्ते में एक झोले पड़ा हुआ था। जैसे ही उसमें रखे सामान को देखने के लिए लोग झुके अचानक ब्लास्ट हो गया। इस धमाके के वक्त वहां मौजूद सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलरामपुर और तेलता पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।