1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 05, 2025, 12:48:45 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: बिहार के बोधगया के टीका बीघा गांव में बीते 28 जून को हुए लूट कांड मुख्य आरोपी उत्पाद विभाग के एएसआई अंजनी कुमार को बोधगया थाना पुलिस द्वारा वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में लोग सवाल उठाने लगे हैं।
गिरफ्तारी के बाद थाना परिसर में दारोगा अंजनी कुमार को आराम से कुर्सी पर बैठाया गया, जबकि उसके साथ गिरफ्तार किए गए सहयोगी को हथकड़ी लगाई गई। शुक्रवार को जब दोनों आरोपियों को गया कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया, तब का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सहयोगी को हथकड़ी पहनाकर वाहन में चढ़ाया गया, जबकि एएसआई अंजनी कुमार बिना हथकड़ी के किसी अधिकारी की तरह गाड़ी में बैठा। आमतौर पर किसी भी साधारण आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद हथकड़ी लगाई जाती है, लेकिन एक सरकारी अधिकारी होने के बावजूद अंजनी कुमार को विशेष सुविधा दी गई। बता दें कि कि आरोपी एएसआई अंजनी कुमार पर आरोप है कि वह शराब से संबंधित मामलों में महिलाओं को झूठे केस में फंसाने के नाम पर भारी रकम की उगाही करता था।
रिपोर्ट- नितम राज, गया