Bihar crime news: भतीजे के प्यार में पागल बुआ की शर्मनाक करतूत, अपने ही बेटे का अपहरण कराया; मांगी इतने लाख की फिरौती

Bihar crime news: छपरा से एक हैरान कर देनेवाला मालाम सामने आया है. एक महिला ने अपने ही बेटे की अपहरण कराया और लाखों का डिमांड किया. पुलिस ने किया गिरफ्तार... जाने क्या है पूरा मामला

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 03, 2025, 1:24:37 PM

Bihar crime news

मां ने किया अपने ही बच्चे का अपहरण - फ़ोटो google

Bihar crime news: बिहार में एक बुआ को अपने ही भतीजे से प्यार हो गया और फिर प्यार में डूबी बुआ भतीजे के साथ फरार हो गई। उसने अपने ही बेटे के अपहरण की साजिश रच डाली. दरअसल छपरा में दिघवारा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 25 लाख रुपए फिरौती के लिए अपहृत किशोर को सकुशल बरामद किया है. इसकी जानकारी सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रविवार को दी है। उन्होंने बताया कि अपने ही बेटे के अपहरण की साजिश रचने वाली मां और उसके प्रेमी को पटना से गिरफ्तार किया गया है। 28 फरवरी को दिघवारा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि दिघवारा के राई पट्टी निवासी दीपक कुमार के भतीजे आदित्य कुमार, उम्र करीब 13 वर्ष का अपहरण कर लिया गया।


मिली जानकारी के अनुसार अपहृत को मुक्त करने के एवज में 25 लाख रुपये फिरौती की मांग की जा रही है । फिरौती न देने पर अपहृत को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। इस संबंध में पीड़ित के घरवाले ने लिखित आवेदन के आधार पर दिघवारा में एफआईआर दर्ज की कराई। तकनीकी अनुसंधान व मानवीय आसूचना व संदेह के आधार पर अपहृत बालक की मां बबीता देवी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया और पूछताछ में बबीता देवी ने इस अपहरण की घटना में अपनी साझेदारी को स्वीकार की।


उसने बताया कि पैसे के लिए अपने प्रेमी नीतीश कुमार उर्फ निक्कू पिता अशोक कुमार, पटना परसा बाजार निवासी के  साथ मिलकर षड़यंत्र के तहत अपने बेटे का अपहरण करवाया और पटना के कुरथौल में अपने प्रेमी के पास छुपाई है। गिरफ्तार बबीता देवी की निशानदेही पर अपहृत आदित्य कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया। नीतीश की रिश्ते में बबीता बुआ लगती है। अभियुक्त बबीता देवी का मोबाइल फोन जब्त किया गया है।


एसपी ने बताया कि इस टीम में शामिल दिघवारा थाना अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार राय, अन्य पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार, सोनपुर डीएसपी नवल किशोर व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे और पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।