1st Bihar Published by: DIPAK Updated Mar 10, 2025, 12:05:48 PM
रेलवे स्टेशन पर दबंगों ने फूंका बाइक - फ़ोटो google
Crime news: पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज में रेलवे स्टेशन पर बुलेट बाइक में एक व्यक्ति ने लगा दी। दरअसल खबर बेत्तिया के नरकटियागंज से है, जहाँ रेलवे स्टेशन पर बुलेट बाइक में अचानक बाइक में आग लगा दी और बुलेट जलकर खाक हो गई , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा रहा है। बुलेट किसी रेलकर्मी का था, जो अपनी बाइक स्टेशन परिषर में खड़ा कर अपने काम से गया था।
वहीं एक बुलेट का धू - धू जलता वीडियो सोशल मीडिया पे तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो नरकटियागंज रेलवे परिसर का बताया जा रहा हैं। वायरल वीडियो के सम्बन्ध में बताया जा रहा हैं कि जलती बुलेट किसी रेल कर्मचारी की हैं जो बाइक को खड़ा कर किसी काम से गए थे तभी बुलेट में आग लगा दी गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेट्रोल छिड़कर बाइक में आग लगा दी गई हैं।
बाइक का जलता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और अज्ञात व्यक्ति की खोज कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।