1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 26, 2025, 2:54:29 PM
हार्डकोर नक्सली की हत्या - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बिहार-झारखंड के इनामी नक्सली की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आपसी वर्चस्व में हार्डकोर नक्सली की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बिहार और झारखंड की सरकार ने नक्सली के ऊपर 18 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
दरअसल, बिहार-झारखंड के इनामी नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने विवेक यादव का शव जंगल से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर उनके साथियों ने ही गोली मार कर हत्या कर दिया है। मारा गया नक्सली के ऊपर झारखंड में 15 लाख और बिहार में 3 लाख का इनाम घोषित था।
नक्सली विवेक यादव के शव की पहचान उनकी पत्नी के द्वारा देर रात किया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। नक्सली विवेक यादव को किसने गोली मारा है इसकी जांच पुलिस कर रही है। मारा गया नक्सली कई नाम से जाना जाता था। उस पर पुलिस पर हमला, लेवी सहित कई मामले दर्ज है। पुलिस ने शव को डुमरिया थाना क्षेत्र के तेकरा खुर्द पकवा डैम के पास से बरामद किया है।
नक्सली विवेक यादव कोठी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मारा गया नक्सली विवेक यादव के शरीर पर दो गोलियां दागी गई है। एक गोली चेहरे पर लगी है जबकि दूसरी पीठ में लगी है। पुलिस ने विवेक यादव के शव के पास से कुछ सामान बरामद किया है। जिसमें खैनी,मास्क और कुछ कागजात शामिल है।
बता दें कि इससे पहले कुख्यात नक्सली संदीप यादव की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। जिनका शव जंगल मे ही मिला था। संदीप यादव को दक्षिणी बिहार का कमांड मिला था। उनकी मौत होने के बाद भाकापा माले के द्वारा जिसकी जगह को विवेक यादव को सौपा था और तब से अपना धीरे-धीरे वर्चस्व और जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खौफ कायम कर रखा था। पुलिस ने भी कई बार सरेंडर करने के लिए इश्तिहार और उनके घर पर भी पहुंचा था लेकिन उन्होंने सरेंडर नहीं किया था। अब उसका शव जंगल में मिला है और आपसी वर्चस्व की लड़ाई में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
रिपोर्ट- नितम राज