1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 11, 2025, 6:45:22 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: गया में बदमाशों ने होली की छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बाइक की डीपर लाइट जलाने को लेकर विवाद होने के बाद जवान के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, सेना के जवान प्रवीण कुमार होली की छुट्टी पर अपने गांव आए थे। बीते 8 मार्च को बदमाशों ने देर रात प्रवीण कुमार की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। गया के एएसपी ने बताया कि प्रवीण कुमार एक गृह प्रवेश में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी बाइक का डीपर लाइट जलाने को लेकर दूसरे बाइक सवार से बकझक हो गई। इसी क्रम में उसके साथ लाठी डंडे से सिर पर प्रहार कर दिया गया।
जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया थे और बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। एएसपी ने बताया कि इस मामले में टेकारी थाना क्षेत्र के महमन्ना गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य चार अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बता दें कि मृतक टेकारी थाना क्षेत्र के पूरा गांव के रहने वाले थे और अपने गांव से कुछ दूरी पर गृह प्रवेश से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में महमन्ना गांव के पास यह घटना घटी थी।
रिपोर्ट- नितम राज