1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 05, 2025, 4:25:41 PM
- फ़ोटो reporter
Gopal Khemka Murder Case: पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के तार बेऊर जेल से जुड़ रहे हैं। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि बेऊर जेल से ही गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रची गई है। इस सूचना के बाद एसएसपी के नेतृत्व में 12 थानों की पुलिस बेऊर जेल में छापेमारी कर रही है। दो सौ से अधिक जवानों को बेऊर जेल में छापेमारी के लिए लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस की टीम बेऊर जेल में छापेमारी कर रही है। गोपाल खेमका हत्या मामले में जेल से तार जुड़ने की आशंका पुलिस को है। 12 थानों की पुलिस, 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी, चार SDPO, तीन DSP पटना के एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर रही है। बेऊर जेल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस का आशंका है कि जेल से ही गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रची गई है।
पटना के एसएसपी कार्तिकेय एस. शर्मा ने गोपाल खेमका के परिवार वालों से मिलने के बाद कहा है कि हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण क्लू मिले हैं। बेऊर जेल में छापेमारी हुई है। कुछ महत्वपूर्ण कुल्लू मिले हैं। सब क्लू को एक साथ जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस जल्द पूरे मामले का खुलासा करने की कोशिश करेगी। एसएसपी ने कहा कि हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है और हर एंगल से अनुसंधान किया जा रहा है।