1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 03, 2025, 7:15:06 PM
फर्जी डीटीओ अरेस्ट - फ़ोटो GOOGLE
Bihar Crime: खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है जहां खुद को जिला परिवहन अधिकारी (DTO) बता वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले दो युवकों को पुलिस ने दबोचा है। इनके पास से वसूले के पैसे और दो मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों फर्जी डीटीओ को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
गोपालगंज में फर्जी डीटीओ बनकर वसूली करते 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो मोबाइल और पैसा बरामद किया गया है। बताया जाता है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के समीप एनएच-27 पर चार लोग जिला परिवहन पदाधिकारी बनकर गाड़ियों से वसूली कर रहे थे।
इसी दौरान कुचायकोट थाने की पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ी चेकिंग कर वसूली की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी गुड्डू यादव सिधवलिया और निखिल मिश्रा कुशीनगर का रहने वाला है।
सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के आगे 3 व्यक्तियों के द्वारा एक गाड़ी को रोककर डीटीओ चेकिंग के नाम पर 11 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए थे। पुलिस को जानकारी मिली पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वही एक मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है वही दो गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
नमो नारायण मिश्र/गोपालगंज